धोला में 7th एनडीआरएफ बठिंडा का अवेयरनेस प्रोग्राम…

PrimekhabarPunjab NDRF

बरनाला -21 जनवरी(राकेश जेठी)- 7वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), बठिंडा की टीम द्वारा गाँव धोला, तहसील तपा, जिला बरनाला (पंजाब) में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) एवं कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम (CAP) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धोला में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) तथा गाँव धोला में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम (CAP) आयोजित किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणों को विभिन्न आपदाओं से बचाव, सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार एवं जीवनरक्षक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।


दोनों कार्यक्रमों की Overall Supervision श्री ऋषि महाजन, द्वितीय कमान (2 I/C) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर रेख सिंह मीना ने किया। इस दौरान NDRF टीम द्वारा भूकंप एवं आग से बचाव, ब्लीडिंग कंट्रोल, CPR, FBAO, बाढ़ के समय उपयोग में आने वाले इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (IFD) तथा सुरक्षित निकासी प्रक्रिया (Evacuation Drill) पर जानकारी एवं डेमोंस्ट्रेशन दिया गया।
साथ ही प्रतिभागियों को NDMA के मोबाइल ऐप्स — सचेत, मेघदूत, दामिनी एवं भूकंप के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया, ताकि समय रहते आपदा की पूर्व चेतावनी प्राप्त कर जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।


विद्यालय प्रशासन, सरपंच एवं ग्रामीणों ने NDRF टीम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
*NDRF का मूल मंत्र — “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र ”

About The Author

You may have missed