विराट भक्ति सत्संग को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार

बरनाला, 1 दिसंबर (सुखविंदर सिंह भंडारी)-विश्व जागृति मिशन बरनाला मंडल के मुखी दीपक सोनी बांसल आस्था वाले, घनश्याम दास बांसल, शशिकांत चोपड़ा, कांति सरूप शर्मा, राकेश जिंदल, तेज कुमार तेजी, राजेश भूटानी, राकेश गर्ग, संजीव शालू आदि ने “गीता का जीवन संदेश” सत्संग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में आप सभी का जो सहयोग, प्रेम और समर्पण प्राप्त हुआ, उसके लिए हम हृदय से अपना सादर धन्यवाद प्रकट करते हैं।
परमात्मा की कृपा और पूज्य गुरु महाराज श्री सुधांशु जी महाराज के पावन आशीर्वाद से यह दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव अत्यंत शांति, श्रद्धा और भक्ति भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
हम सभी सेवकों, कार्यकर्ताओं, दाताओं, समितियों, सुरक्षा कर्मियों, स्थानीय प्रशासन, एवं सभी श्रद्धालु भक्तजनों के प्रति हृदय से आभारी हैं, जिनके सहयोग और निष्ठा से यह आयोजन सफल हो पाया।
हम विश्व जागृति मिशन के पंजाब भर से आये सभी मण्डलों, विशेषकर श्री अजय अलीपुरिया जी एवं उनकी पूरी पटियाला मण्डल की समर्पित टीम का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। आपके अथक प्रयास, सेवा-भाव और संगठनात्मक समर्थन ने इस भव्य सत्संग को सफल बनाने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हम इलेक्ट्रॉनिक एवं पेपर मीडिया का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस सत्संग कार्यक्रम को सकारात्मक कवरेज देकर समाज में आध्यात्मिक संदेश के प्रसार में विशेष योगदान दिया।
आप सभी की उपस्थिति, सेवा-भाव और सत्संग के प्रति समर्पण ने इस कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को और अधिक उज्ज्वल बनाया।
ईश्वर और गुरु महाराज की कृपा से यह आध्यात्मिक ऊर्जा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए ।


